{"_id":"594024198664196c5d8b47ab","slug":"lotted-father-and-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने लूूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने लूूटा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र को असलहों से लैस छह बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश करीब 11 हजार रुपये, मोबाइल आदि लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी।
विज्ञापन
लहरपुर मोहईयुद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश पटेल अपने बेटे आकाश के साथ गांव के ही रामचंद्र वर्मा के बेटे की शादी में शामिल होने धौरहरा गया था। वहां से करीब आधी रात को दोनों बाइक से गांव आ रहे थे।
विज्ञापन
जब ये लोग अपने गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से मौजूद छह बदमाशों ने इन लोगों को असलहे के बल पर रोक लिया। रोकने के बाद बदमाशों ने मोबाइल व करीब 11 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता पिता-पुत्र ने गांव पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि घटना के करीब पौन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।