{"_id":"592716cb4f1c1ba93e53776a","slug":"looted-two-lakhs-of-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से दो लाख का माल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से दो लाख का माल लूटा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 25 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Looted
कमलापुर इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक सर्राफ को डंडा मार कर गिरा दिया और उसे जख्मी कर 15 हजार की नकदी व जेवर सहित दो लाख का माल लूट लिया। वारदात उस समय हुई जब वह बाइक से लखनऊ से वापस बिसवां जा रहा था। लूट का शिकार व्यापारी दुकानों पर जेवरात की सप्लाई का काम करता है। उसे गुरुवार भोर होश आया। जिसके बाद उसने पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बिसवां के रायगंज निवासी वीर विचित्र सिंह सर्राफ है। वह दुकानों पर जेवरात सप्लाई का काम करता है। बुधवार देर रात वह बाइक पर सवार होकर लखनऊ से अपने घर जा रहा था। इस बीच जब वह कमलापुर क्षेत्र में बिसवां मार्ग पर भरथापुर गांव के पास पहुंचा, तभी उसे चलती बाइक पर बदमाशों ने डंडा मार दिया, जिससे वह बाइक से गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
उसके बेहोश होने पर बदमाश 15 हजार की नकदी, जेवरात समेत लगभग दो लाख का माल लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। डंडा लगने से बेहोश हुए वीर विचित्र सिंह को गुरुवार भोर होश आया।
विज्ञापन
जिसके बाद उसने ग्रामीणों से मोबाइल लेकर अपने घरवालों को सूचना दी। खबर पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ सूर्य प्रकाश शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।