{"_id":"593994634f1c1b366e9c83b3","slug":"lekhpal-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेता लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील के सामने लेखपाल सुंदरलाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लेखपाल की शिकायत मिलने पर की गई है। पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ कमलापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मानपुर के ग्राम कमलापुर में रहने वाले मोहम्मद शरीफ की मां के नाम कमियापुर में जमीन है। शरीफ के मुताबिक राजस्व अभिलेखों व मौके पर जमीन पूरी है। चकबंदी लेखपाल सुंदरलाल ने उसकी जमीन दूसरे के गाटा संख्या में जोड़ देने की बात कहकर 40 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
जमीन बचाने के लिए उसने 30 हजार रुपये लेखपाल को दे दिए। इसके बाद भी लेखपाल बाकी 10 हजार रुपये देने का लगातार दबाव बना रहा था। जिस पर शरीफ ने 5 जून को एंटी करप्शन ब्यूरो से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
अफसरों के कहने पर शरीफ ने बाकी के 10 हजार रुपये लेखपाल को देने को कहा। गुरुवार को सदर तहसील में लेखपाल ने शरीफ को रुपये देने के लिए बुलाया। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर अशोक कुमार बुद्ध प्रिय की टीम ने सदर तहसील में जाल बिछा दिया।
चकबंदी लेखपाल सुंदरलाल ने सदर तहसील के सामने ज्यों ही शरीफ से दस हजार रुपये लिए टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। टीम लेखपाल को लेकर वहां से निकल गई। जिसके बाद कमलापुर थाने में लेखपाल के खिलाफ रिश्वत लेने का केस दर्ज कराया गया।