फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Land disputes, firing in a dead, three injured

भूमि विवाद में फायरिंग, एक मरा, तीन जख्मी

Thu, 13 Aug 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 13 Aug 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में भूमि विवाद के चलते गुरुवार को दो पक्ष भिड़ गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में एक ही पक्ष के चार लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां एक की मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। कमलापुर के उमरिया गांव निवासी पतिराम व बंशी पक्ष में काफी समय से भूमि विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि गुरुवार को पतिराम व उसके पक्ष के लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच बंशी पक्ष के लोग भी पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में एक ही पक्ष के पतिराम, प्रेमकुमार, संजय व अंकित गोली लगने से जख्मी हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां प्रेमकुमार की मौत हो गई।

घायलों के परिवारीजन गांव के ही बंशी, रिंकू व बबलू पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। एसओ अजय प्रकाश मिश्र का कहना है कि मेड़ के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए।


गोली लगने से पतिराम सहित उसके पक्ष के चार लोग जख्मी हुए हैं। बंशी, रिंकू व बबलू पर गोली चलाने के आरोप लग रहे हैं। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed