{"_id":"8dacfdca7ab2be881595ccab5f4bd94e","slug":"land-dispute-lasted-sticks-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, छह जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 17 Oct 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन पर कब्जे के विवाद में महोली कोतवाली इलाके के चिरागअली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष ने फायरिंग व घर में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है। पुलिस फायरिंग से इन्कार कर रही है।
महोली क्षेत्र के चिरागअली गांव निवासी इम्तियाज अपनी जमीन पर नींव भरवा रहा था। गांव के ही ताज मोहम्मद ने इसका विरोध किया। ताज मोहम्मद का दावा है कि यह जमीन उसके सहन की है।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ने पर मारपीट हो गई। लाठियां चलने से ताज मोहम्मद पक्ष की दो महिलाएं शमशुन व साबरुन तथा दूसरे पक्ष के इम्तियाज, लतीफ, मुस्ताक व महिला खतूना घायल हो गईं।
विज्ञापन
ताज मोहम्मद का आरोप है कि घटना के बाद इम्तियाज की ससुराल सीतापुर से चार बोलेरो में करीब 24 लोग गांव पहुंचे और इन लोगों ने फायरिंग की और उसके घर में तोड़फोड़ की।
पुलिस फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है। इंस्पेक्टर रंग बहादुर का कहना है कि मामले में क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।