फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jhrkhurani looted youth in roadways bus

रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani looted youth in roadways bus
गुड़गांव से लौट रहा युवक रोडवेज बस में रविवार रात जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस चालक व खलासी शहर के मयूर होटल के पास युवक को बेहोशी की हालत में छोड़ कर चले गए। बेहोश युवक को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से मौजूद मोबाइल नंबरों से पहचान कर घर वालों को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम की एक बस चालक व परिचालक ने सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक को बेहोशी की हालत में शहर के मयूर होटल के पास बस से उतार नीचे डाल दिया और निकल गए। आसपास लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


इस दौरान जांच मेें युवक के पास से एक पाकेट डायरी मिली, जिसमें लिखे नंबर के आधार पर लोगों ने युवक के परिवारीजन से संपर्क कर सूचना दी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान मानपुर इलाके के पकरिया गांव निवासी हरेराम (22) पुत्र रामदयाल के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक गुड़गांव में काम करता था। युवक को अभी पूरी तरह होश नहीं आया है। लड़खड़ाती जबान से उसने बताया कि रोडवेज बस में लोगों ने उसे कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed