फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ITBP jawan committed suicide

आईटीबीपी जवान ने की खुदकुशी

Sat, 15 Jul 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan committed suicide
suicide

हिमाचल प्रदेश में तैनात आईटीबीपी जवान सतीश पांडेय ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। बताते हैं कि एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद से वह मानसिक रूप से बीमार रहने लगा था।

विज्ञापन


खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। आईटीबीपी के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पिसावां के जलालनगर निवासी सतीश (42) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान था।
विज्ञापन


मौजूदा वक्त में वह हिमाचल प्रदेश के सालाबाद जीवटी में तैनात था। 31 मई को छुट्टी लेकर वह अपने घर आया हुआ था। इस बीच गांव पहुंचने के बाद उसकी हालत खराब हो गई थी। जिसके चलते उसने अपनी छुट्टी बढ़वा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि शुक्रवार शाम वह कमरे में लेटने चला गया। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग उसे उठाने पहुंच गए। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।

इस पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों का कहना है कि सतीश जब दिल्ली में तैनात था तो वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गया था।


इलाज के बाद वह ठीक हो गया था, लेकिन बीच-बीच में तबियत बिगड़ जाती थी। परिवार के लोगों का कहना है कि इन दिनों सतीश की तबियत खराब चल रही थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगा ली। उधर, जवान के तैनाती स्थल पर अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed