{"_id":"c4d88362388add3bcf2b9b84cf93a21b","slug":"innova-entered-the-cottage-including-pregnant-two-killed-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में घुसी इनोवा, गर्भवती सहित दो की मौत, पांच जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में घुसी इनोवा, गर्भवती सहित दो की मौत, पांच जख्मी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली चेयरमैन के चचेरे भाई को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत ठीक है। खबर पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महोली कस्बे के मोहल्ला भट्ठा निवासी व महोली नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश गुप्ता के चचेरे भाई राजेश गुप्ता (40) पुत्र कामता प्रसाद अपने चालक महोली इलाके के भिरिया गांव निवासी राकेश (35) पुत्र खयालीराम अवस्थी के साथ इनोवा कार से रविवार की रात करीब दस बजे बड़ागांव से महोली मार्ग पर जा रहे थे। जब यह लोग कोतवाली क्षेत्र के बहेरा गांव के पास पहुंचे, तभी सड़क पर आए वनरोज को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित इनोवा सड़क के करीब स्थित एक झोपड़ी में जा घुसी। इस हादसे में कार चालक राकेश व झोपड़ी में सो रही गर्भवती अंजू (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महोली चेयरमैन के चचेरे भाई राजेश गुप्ता, मृतका अंजूृ के पति बृजकिशोर, उसका पुत्र सचिन (5), बेटी गोल्हा (3) व छह माह की दुधमुंही बेटी जख्मी हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद चेयरमैन के चचेरे भाई राजेश गुप्ता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना में घायल मृतक महिला के पति व बच्चों की हालत ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के भेजा है।