फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   imposed jam if there is no action on the guilty

दोषियों पर कार्रवाई न होने से बिफरे, लगाया जाम

Fri, 29 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

मंदिर से प्रतिमाओं के फेंके जाने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दी। इससे लहरपु-तंबौर मार्ग पर करीब 6 किमी. तक लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद जाम खुल सका। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


लालपुर के मां दुर्गे मंदिर में रखी प्रतिमाओं को बुधवार रात अज्ञात अराजकतत्वों ने बाहर फेंक दिया था। इस मामले को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के नागरिकों ने प्रदर्शन किया था। उस वक्त पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। लेकिन शुक्रवार तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो लोगों ने नाराजगी जताते हुए लहरपुर-तंबौर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार प्राची त्रिपाठी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गईं। प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस पर नायब तहसीलदार ने कार्रवाई का भरोसा दिया। लालपुर के दिव्य कृष्ण मिश्रा ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ तहरीर दी। मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से करीब छह किमी. दूरी तक लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed