{"_id":"5978d9e24f1c1b061b8b4825","slug":"illegal-gas-refill-busted-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, चार को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, चार को दबोचा
Amarujala Bureau
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट थाना क्षेत्र में आपूर्ति विभाग व पुलिस टीम ने बुधवार को हाता कप्तान हबीबपुर में छापा मार अवैध रिफलिंग के खेल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 46 सिलेंडर, रिफलिंग के उपकरण बरामद किए हैं। टीम ने मौके से अवैध कारोबार में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये सिलेंडर सीतापुर सहकारी इंडेन गैस सर्विस के हैं। छापे के दौरान मौके से तीन बाइक व दो पहिया वाहनों के पुर्जे भी मिले हैं। आपूर्ति विभाग अब रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह व थानाध्यक्ष रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बुधवार को रामकोट के ग्राम हाता कप्तान हबीबपुर में एक घर पर छापा मारा। इस दौरान यहां पर घरेलू गैस सिलेंडरों से कामर्शियल सिलेंडरों में अवैध रूप से रिफलिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर सीतापुर सहकारी इंडेन गैस सर्विस का वाहन भी खड़ा मिला। टीम ने यहां से 40 घरेलू गैस सिलेंडर व 6 कामर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए। इसके बाद टीम ने संबंधित गैस एजेंसी पर छापेमारी की। यहां गोदाम पर 60 सिलेंडर कम मिले।
हालांकि एजेंसी संचालक हरीश साहनी ने बताया कि 46 सिलेंडर बरामद हुए हैं, जबकि 14 सिलेंडर डिलीवरी के लिए गए हुए हैं। टीम ने मौके पर मौजूद सिलेंडर व अवैध रिफलिंग के रखे उपकरण कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि परसेंडी के ग्राम बड़ागांव निवासी नारायन सिंह, पिंकू सिंह, हरदोई जिले के टड़ियावा क्षेत्र के कोटरा निवासी शैलेंद्र सिंह, रामकोट के रामनगर निवासी पतिराम व गैस एजेंसी संचालक हरीश साहनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रामकोट थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।