फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Groom killed in firing during marriage

हर्ष फायरिंग की आड़ में हत्या!

Thu, 18 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 18 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Groom killed in firing during marriage
शहर में घोड़ी चढ़कर बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे की हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मौत हो गई। घटना को लेकर हत्या का संदेह भी जताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वीडियो फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी उमाशंकर रस्तोगी ने अपने पुत्र अमित रस्तोगी (25) की शादी लखीमपुर खीरी के मेला मैदान के पास रहने वाले राजेश कुमार सोनी की बेटी सोनम से तय हुई थी। बुधवार को शादी होनी थी। इसके लिए उमाशंकर रस्तोगी ने वधू पक्ष के लिए शहर के प्रेम नगर मोहल्ले में स्थित मंडप गेस्ट हाउस बुक कराया था।
विज्ञापन


बुधवार रात गाजे-बाजे संग अमित की बारात उठी। रात करीब सवा दस बजे बारात मंडप गेस्ट हाउस पहुंचने ही वाली थी। जहां गेट पर वधू पक्ष के लोग दूल्हे व बारातियों के स्वागत के लिए फूल मालाएं लिए खड़े थे। बताते हैं कि गेस्ट हाउस के पास बारात पहुंचते ही कुछ बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराती डांस कर रहे थे और डीजे बज रहा था। इसी बीच एक गोली अमित की कनपटी पर पीछे से जा धंसी और वह चीखता हुआ घोड़े से नीचे गिर गया। दूल्हे को गोली लगते ही बारात में अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों समेत चंद लोगों को छोड़ सभी वहां से भाग गए। आनन-फानन में दूल्हे अमित को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टराें ने हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां रात करीब 12 बजे अमित की मौत हो गई।

उधर, घटना की खबर पाते ही एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी मनोज सोनकर, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना को लेकर लोग हत्या का शक भी जता रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बुकिंग पर आए कैमरामैन, लाइट हाउस व घोड़े वाले आदि से भी पुलिस पूछताछ  में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गोली चलाने वाले का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed