{"_id":"57c3201c4f1c1b0d4bd51356","slug":"girl-thrown-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध युवती को प्रेमी ने सड़क किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेसुध युवती को प्रेमी ने सड़क किनारे फेंका
Amarujala Bureau
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ले जाने के बहाने एक युवक ने प्रेमिका को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंक भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती पीलीभीत जिले की रहने वाली है। उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार रात कुछ स्थानीय नागरिकों ने सूर्यकुंड तीर्थ के निकट एक युवती को बेहाल हालत में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती पीलीभीत जिले के टांडा कस्बे की रहने वाली है।
विज्ञापन
अस्पताल में हल्का सा होश आने पर युवती ने बताया कि युवक उसे दिल्ली ले जाने के बहाने घर से लेकर निकला था। सफर के दौरान उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसके बाद क्या हुआ, उसे नहीं पता।
विज्ञापन
होश में आने पर उसने खुद को अस्पताल में भर्ती पाया। युवती के बताए पते पर पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है। उधर, पुलिस ने इस संबंध में संदिग्ध हालात में बरामद होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस उसके पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है।