{"_id":"595d28464f1c1b6e508b4584","slug":"girl-s-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में गिरा छप्पर, बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में गिरा छप्पर, बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
विलापत करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन थाना इलाके में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान एक बालिका पर छप्पर गिर गया, जिससे उसकी छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने दैवीय आपदा के तहत मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सकरन के सुंदर पुरवा मजरा रिहार निवासी गुरुचरन की बेटी कइया देवी (6) बुधवार दोपहर घर के सामने पडे़ छप्पर के नीचे खाना खा रही थी, तभी अचानक बारिश होने लगी और छप्पर गिर गया और कइया देवी उसके नीचे दब गई।
विज्ञापन
लोगों ने छप्पर हटाकर बालिका को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों से सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, कानूनगो सहजराम वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल डोरेलाल व प्रदीप वर्मा ने मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन