फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl's body found, Rap worries

बालिका का शव मिला, रेप की आशंका

Sun, 23 Jul 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found, Rap worries

कोतवाली क्षेत्र में एक खेत में बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह चारा लेने घर से निकली थी। बालिका के गले पर कसने के निशान मिले हैं। जानकारी पाकर परिवारीजन समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


परिवारीजन बालिका संग रेप होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिवारीजनों ने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
महमूदाबाद कोतवाली इलाके के एक गांव के रहने वाले दलित व्यक्ति की बेटी (13) रविवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने घर से निकली थी।

लेकिन वह काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची। इस पर बालिका की मां ने उसकी तलाश की मगर कहीं पता नहीं चला। शाम को घर से कुछ दूर एक खेत में लोगों ने बालिका का शव पड़ा देखा। कपडे़ भी अस्त-व्यस्त थे। इस पर ग्रामीणों ने बालिका के परिवारीजनों को खबर दी। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन


आननफानन परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालिका के गले पर कसने के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन बालिका के संग रेप होने का संदेह जता रहे हैं, हालांकि मृतका के परिवारीजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। कोतवाल रंजना सचान का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सका है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed