{"_id":"57aa14014f1c1b0445ee4568","slug":"girl-injured-by-father-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के रिवॉल्वर से चली गोली, युवती जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के रिवॉल्वर से चली गोली, युवती जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिधौली कस्बे के नरोत्तम नगर में एक युवती घर में गोली लगने से जख्मी हो गई। परिवारीजनों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवारीजन का कहना है कि युवती के पिता दोपहर को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, इसी बीच रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे युवती जख्मी हो गई।
विज्ञापन
नरोत्तम नगर निवासी सरिता (19) पुत्री हेमनाथ सिंह यादव को मंगलवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में चली गोली लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गई। उसे परिवारीजन सीएचसी सिधौली ले गए, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
युवती के पिता का कहना है कि वह सुबह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी बीच अचानक गोली चल गई, जिससे सरिता को गोली लग गई। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुरेश ओमहरे का कहना है कि जानकारी मिली थी कि लड़की का पिता अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई, जिससे युवती जख्मी हो गई। घटना के बारे में जांच कराई जाएगी।