{"_id":"596b91164f1c1b2d158b45ce","slug":"girl-dies-in-tractor-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद कस्बे में नित्यक्रिया से लौट रही बालिका को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन चालक मौके से भाग निकला। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। बिसवां-रेउसा मार्ग के किनारे रहने वाले अशोक कुमार रस्तोगी की बेटी कसक (8) रविवार सुबह नित्यक्रिया से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
तभी ईंट लादकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बालिका को टक्कर मार दी, जिससे बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे फौरन सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हालांकि बाद में परिवारीजनों का ट्रैक्टर मालिक से समझौता हो गया। पिता अशोक कुमार ने बताया कि घर में गरीबी के कारण शौचालय नहीं बनवा सके।
ग्राम प्रधान के पास गया था, तो उन्होंने नाम लिख लिया था और कहा था शौचालय आने पर मिलेंगे। बताया कि यदि शौचालय बना होता तो शायद उसकी बेटी की जान बच जाती।