फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl body was found lying on the highway

हाईवे पर पड़ा मिला युवती का शव

Tue, 14 Jul 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

कमलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवती का शव पड़ा मिला। स्थानीय नागरिकों की माने तो अज्ञात हत्यारों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया। जबकि पुलिस घटना को सड़क हादसा मान रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


ग्राम कुंवरपुर के कुछ ग्रामीण मंगलवार सुबह जब नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ निकले, तभी उन्होंने गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवती का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


युवती की उम्र (30) वर्ष के करीब बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि युवती आसपास क्षेत्र की निवासी नहीं है, इस वजह से उसकी पहचान में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों ने संदेह जताया है कि अज्ञात लोगों ने युवती की हत्या करने के बाद घटना को हादसा बताने के लिए शव सड़क पर फेंक दिया। थानाध्यक्ष अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना सड़क हादसा प्रतीत हो रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed