फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   gangrape with rape

मेला देखकर पति संग लौट रही महिला से गैंगरेप

Fri, 01 Sep 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
gangrape with rape
तस्वीर

शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात राहजनी कर रहे सशस्त्र बदमाशों ने साइकिल सवार दंपती को बंधक बना लिया। इसके बाद पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से बदमाशों ने गैंगरेप किया। इसके बाद महिला के जेवर भी लूट लिए। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला (30) गुरुवार को अपने पति के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरिया गांव में चल रहे मेले में गई थी। बताते हैं कि मेले से लौटते-लौटते दोनों को देर हो गई।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे दंपती साइकिल पर सवार होकर अपने घर को चल दिए। बताते है कि गौरिया गांव के बाहर खेतों में घात लगाकर चार नकाबपोश बदमाश छिपे थे। जैसे ही साइकिल उधर से गुजरी, बदमाशों ने दंपती को दबोच लिया। जिसके बाद महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर महिला के पति ने विरोध शुरू कर दिया। पति के विरोध करने पर बदमाश भड़क गए और पति की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे करीब ही एक पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद बदमाशों ने पति के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला की अस्मत लूटने के बाद बदमाशों ने सोने व चांदी के जेवर लूट लिए और दंपती को मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। उधर, वारदात के बाद पीड़ित परिवार शहर कोतवाली पहुंचा, पीड़ित ने इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी है।


समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस इस मामले जांच की बात कह रही है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। इन लोगों से एक सप्ताह पहले मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुआ था। अब महिला उन्हीं लोगों पर आरोप लगा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed