{"_id":"5703fa844f1c1b1636c81102","slug":"fire-in-forest-three-hours-later-found-a-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, तीन घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में लगी आग, तीन घंटे बाद पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी अाग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में अलग-अलग स्थानों में घर व जंगल में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई। ये घटनाएं सिधौली व लहरपुर क्षेत्रों में हुईं हैं। सिधौली क्षेत्र में लपटों में पांच मवेशी जिंदा जल गए।
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के जल्लाबाद निवासी कल्लू के घर के छप्पर में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच आग ने पड़ोस के रूस्तम और बाबूलाल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल दस्ते ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत से लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
तब तक कल्लू, बाबूलाल व रुस्तम के घर व उनमें रखे कपड़े, बर्तन अनाज आदि जलकर राख हो चुके थे। हादसे में कल्लू की गाय व चार बकरी जिंदा जल गईं। लहरपुर क्षेत्र के खानपुर सादात के निकट बांस व अन्य पेड़ों का जंगल है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर किन्हीं कारणों से जंगल में आग लग गई। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने लपटों पर काबू पाया, तब तक करीब छह बीघा जंगल जलकर राख हो चुका था।