{"_id":"effc246e05913d45ba62a47ec8f3698d","slug":"doing-illegal-mining-jcb-seize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध खनन कर रही जेसीबी को पकड़ लिया। इस दौरान दो ट्रैक्टर व ट्रॉली लेकर चालक मौके से भाग गए। जेसीबी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम नैपालापुर के पश्चिमोत्तर शुक्रवार सुबह ईंट-भट्ठा स्वामी बुद्धि प्रकाश अवैध रूप से मिट्टी का खनन करवा रहा था। किसानों ने विरोध किया तो खनन कर रहे लोग विवाद पर उतर आए। इस पर ग्रामीणों ने सूचना एएसपी हरदयाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर मौजूद दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर चालक भाग निकला। जबकि खनन कर रही जेसीबी को पुलिस ने चालक समेत कब्जे में ले लिया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यहां पर लंबे समय से खनन चल रहा है।
विज्ञापन
भट्ठा स्वामी खेतों की मेड़ों को मनमाने तरीके से काट देता है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि किसानों की सूचना पर पुलिस टीम ने नैपालापुर के निकट छापा मारा था। मौके से एक जेसीबी को चालक समेत कब्जे में लिया है।