{"_id":"59665ece4f1c1bed7f8b45f4","slug":"doctor-not-found-in-phc-suffers-from-lack-of-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर, इलाज के अभाव में दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचसी में नहीं मिले डॉक्टर, इलाज के अभाव में दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
सदरपुर में बुधवार शाम जोताई कर वापस आ रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग उसके नीचे दब गए। उधर, खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर पीएचसी खुरवल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां डॉक्टर न मिलने से इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। सदरपुर के टिकरी मजरे टिकरा निवासी सुनील (25) अपने खेत की जोताई करने ट्रैक्टर-कल्टीवेटर व पाटा लेकर सदरपुर-चांदपुर सेठ मार्ग पर बेहड़बर गांव के पास गया था।
विज्ञापन
जोताई करते समय बेहड़ंबर निवासी शंकर भी वहां आ गया और ट्रैक्टर पर सवार हो गया। जोताई के बाद बुधवार शाम लौटते समय सदरपुर-चांदपुर सेठ मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर खंती में पलट गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और दबे लोगों को बाहर निकाला। आननफानन ग्रामीण घायलों को पीएचसी खुरवल लेकर पहुंचे। हालांकि पीएचसी में चिकित्सक न होने से प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल सका, जिससे गंभीर रूप से घायल शंकर की पीएचसी में ही इलाज के अभाव में मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, पीएचसी में डॉक्टर न मिलने से युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। हालांकि स्वास्थ्य महकमा मामले की लीपापोती में जुटा है।
इस संबंध में खुरवल पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रेषित बताया कि शासन के निर्देशानुसार दो बजे तक ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद रूटीन इमोनाइजेशन के तहत एएनएम सेंटर चेक करने क्षेत्र में निकल गया था। क्षेत्र से सीएचसी महमूदाबाद पहुंच गया।