फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   death of 10th standerd student

बाइकों की भिड़ंत में परीक्षा देकर लौट रहे हाईस्कूल के छात्र की मौत

Tue, 26 Feb 2019 11:54 PM IST
आलोक alok news desk/sitapur
news desk/sitapur Published by: आलोक alok Updated Tue, 26 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
death of 10th standerd student
मार्ग दुर्घटना में मौत - फोटो : amar ujala
रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत से परीक्षा देकर घर लौट रहे हाईस्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। इस हादसे में बाइकों पर सवार दो छात्राओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से छात्राओं सहित तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


थानगांव थानाक्षेत्र के नई बस्ती चहलारी निवासी नीरज (17) पुत्र गया प्रसाद गौरी जूनियर हाईस्कूल मिश्रनपुरवा में हाईस्कूल का छात्र था। उसका परीक्षा केन्द्र बापू चंद्र कुमार पब्लिक इंटर कॉलेज जोगापुर में था। मंगलवार को वह अपनी बहन अनीता तथा गांव की संगीता के साथ बाइक से विज्ञान का पेपर देने गया था। वह दोनों भी हाईस्कूल की छात्राएं हैं।
विज्ञापन

 

परीक्षा देकर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। उधर, कोडरी गांव में रहने वाले राम किशोर अपने पोते आदर्श के साथ बाइक से महमूदाबाद जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर बेहड़ा मोड़ के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइकों पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अनीता, संगीता व राम किशोर की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे की खबर से नई बस्ती चहलारी गांव में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 


इकलौते लाडले का शव देख बेसुध हुई मां
मृतक छात्र नीरज की मां जमुना देवी अपने इकलौते लाडले का शव देख बेसुध हो गई। एसओ विनोद मिश्र उन्हें दिलासा देते, मगर घर का चिराग बुझ जाने का सदमा इस कदर कि कुछ देर बाद चेतना वापस आने पर सिर पीटकर रोते-रोते फिर बेसुध हो जातीं। पिता गया प्रसाद लखनऊ में मजदूरी करता है।
 

खबर पाकर दोपहर बाद पहुंचने पर वह भी बदहवास हो गया। पिता ने बताया कि चार बहनों में अकेला नीरज परिवार का लाडला था। पढ़ाई में होशियार नीरज इंजीनियर बनना चाहता था। इसके लिए वह कम्प्यूटर कोर्स भी कर रहा था। नीरज को अच्छी शिक्षा दिलाना उनका भी सपना था। इसके लिए लखनऊ में मजदूरी करते थे। भर्राए गले से बोले कि सारे सपने चकनाचूर हो गए। 

रोड रोलर ने कक्षा दो के छात्र को कुचला
रेउसा। थानाक्षेत्र के फर्र मजरा भिठना में रहने वाला अमन (8) पुत्र सुनील यादव प्राथमिक विद्यालय खरहरा में कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार को वह स्कूल में इंटरवल होने पर साइकिल से घर जा रहा था। भिठना गांव के करीब रोड रोलर ने साइकिल में टक्कर मार दी।
 

इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक छात्र के बाबा महादेव की तहरीर पर रोलर चालक प्रमोद के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने तथा गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। रोलर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

अपनी शादी के कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत
सरैंया (सीतापुर)। थाना रामपुर कला इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी शादी के कार्ड बांटने निकला था। सदरपुर थानाक्षेत्र के संसारपुर गांव में रहने वाले विजय पाल (21) पुत्र कांशीराम की नौ मार्च को शादी है।

मंगलवार को वह अपनी शादी के कार्ड कार्ड बांटने निकला था। देर शाम करीब आठ बजे बिसवां-सरैया मार्ग पर कंचनपुर के करीब किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में विजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले दो युवक जख्मी
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली बिसवां क्षेत्र के श्रीरसी सरैंया गांव में रहने वाला अमित सोनी मंगलवार को बाइक से अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने चचेरे भाई रोशन के साथ लखनऊ जा रहा था।

सिधौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर युवराज धर्मकांटा के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed