{"_id":"72aa69d509e212c87dc5b1cc08d19e5e","slug":"cylinder-fire-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर से लगी आग, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। जबकि उसकी बहन बुरी तरह से झुलस गई। घटना का कारण रसोई गैस का सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी सतीश कुमार की पत्नी नीतू (26) मंगलवार शाम छप्पर के नीचे खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि छप्पर के नीचे रखा गैस सिलेंडर लीक कर रहा था।
विज्ञापन
नीतू ने जैसे ही माचिस की तीली जलाई, वहां आग भड़क उठी। इससे नीतू लपटों से घिर गई। बताते हैं कि नीतू की बहन छोटी देवी वहीं पर थी। चीख सुनते ही वह आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी। इससे वह भी झुलस गई।
विज्ञापन
बाद में परिवार के अन्य सदस्यों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर किसी तरह काबू पाया। नीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छोटी देवी को निजी अस्पताल में कराया है।