फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Current farmer scorching

करंट से किसान झुलसा

Thu, 23 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 23 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आकर एक किसान बुरी तरह से झुलस गया। डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार व ग्रामीण पॉवर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिवार वालों का आरोप है तार खेत में लटक रहे हैं। इससे किसान करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्राम फुलवारी निवासी परशुराम (45) गुरुवार सुबह खेत पर गया था। इसी बीच खेत के ऊपर से होकर गुजरे हाईटेंशन लाइन के तार में वह उलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने लाठी की मदद से उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक परशुराम बुरी तरह से झुलस चुका था।

परिवार के सदस्यों ने उसे कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने बताया कि इस पूरे क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार बेहद जर्जर हैं। ढीले तार जमीन को छू जाते हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुनते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed