फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Crowded crowd, 379 filled nomination

उमड़ी भीड़, 344 ने भरा परचा

Wed, 08 Nov 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
 Crowded crowd, 379 filled nomination
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

निकाय चुनाव में चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को न तहसीलों में उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। समूचे जनपद की निकायों में अध्यक्ष सीट के लिए भाजपा, सपा, बसपा व निर्दल समेत 35 उम्मीदवारों ने परचे दाखिल किए। जबकि सभासद पदों के लिए 344 ने परचा भरा। इस दिन 379 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। 

विज्ञापन


सीतापुर जनपद में 11 निकायों में नए पंचवर्षीय गठन के लिए 29 नवंबर को मतदान होगा। तीसरे दौर की अधिसूचना निर्गत होते ही जिले की 11 निकायों के अध्यक्ष व 222 सभासद पदों की शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन


बुधवार को नामांकन के पांचवें दिन अध्यक्ष व सभासद पदों के लिए 379 उम्मीदवारों ने परचा भरा। सदर तहसील में पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। यहां पर बसपा के ललित श्रीवास्तव उर्फ चंचल ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा निर्दलीय रेखा व रियाज अहमद ने भी परचा भरा। जबकि विभिन्न वार्डों में सभासद पदों के लिए 61 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार नगर पंचायत हरगांव में अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने परचा भरा।

इनमें मुईद व वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। जबकि सभासद पदों के लिए 19 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका परिषद खैराबाद से अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। इनमें बसपा के शकील अहमद, हाजी हनीफ अंसारी, रघुनाथ शामिल हैं।

जबकि सभासद पदों के लिए 52 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। महोली तहसील में नगर पंचायत महोली में अध्यक्ष पद के लिए आठ लोगों ने परचे दाखिल किए। यहां पर भाजपा की उम्मीदवार सरिता गुप्ता, कांग्रेस से प्रर्मिला शुक्ला, सरोज सिंह, ममता, गीता देवी, ममता शुक्ल, मीना देवी, नीतू शामिल हैं।

जबकि सभासद पदों के लिए 39 लोगों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। मिश्रिख तहसील में नगर पालिका मिश्रिख अध्यक्ष पद के लिए एक परचा भरा गया। यहां पर मुन्नी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

जबकि सभासद पद के लिए 15 लोगों ने नामांकन किया। तहसील सिधौली में नगर पंचायत सिधौली से अध्यक्ष पद के लिए काजल किन्नर ने परचा भरा। जबकि सभासद पदों के लिए 23 लोगों ने नामांकन किया।

महमूदाबाद तहसील में नगर पालिका महमूदाबाद अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने परचा भरा। यहां पर सपा के नदीम अहमद, नैना सोनी, अमीर अहमद ने परचे दाखिल किए। जबकि सभासद पद के लिए 44 लोगों ने परचा भरा।

नगर पंचायत पैंतेपुर में अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया, इनमें मोहम्मद आरिफ खालिद, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद एहसन, योगेश कुमार व सहुेल गाजी शामिल हैं। जबकि सभासद पद के लिए 11 लोगों ने दावेदारी की।

बिसवां तहसील में पालिका बिसवां अध्यक्ष के लिए दो लोगों ने परचा भरा। यहां पर भाजपा की उम्मीदवार सीमा जैन, बसपा से नईम अंसारी शामिल हैं। जबकि सभासद पद के लिए 28 ने परचे भरे।

लहरपुर तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने परचा भरा। इनमेें बसपा प्रत्याशी, पूर्व विधायक जासमीर अंसारी, भाजपा के मनोज गुप्ता, हाजी सिराज, शमीम बानो शामिल हैं।


जबकि सभासद पदों के लिए 49 लोगों ने परचा भरा। नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद से अध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन किया। इनमें भाजपा प्रत्याशी रमा वर्मा, शाहीन, खुदेजा शामिल हैं। सभासद पद के लिए 23 लोगों ने परचा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed