फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   criminal looted in sitapur

तिलक के लिए आ रहे युवक को जहरखुरानों ने बेहोश कर लूटा

Mon, 27 Feb 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
criminal looted in sitapur
BUS

दिल्ली से कमाकर घर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। युवक को बेहोश कर लुटेरे उसके पास से 50 हजार रुपये व मोबाइल लेकर भाग गए। इसके बाद भी बस परिचालक युवक को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर चला गया।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। मंगलवार को युवक का तिलक उत्सव है। सदरपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर का रहने वाला उमेश (25) पुत्र गोकुल दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता है। यहां परिवारीजनों ने उमेश की शादी तय कर दी गई। मंगलवार को उमेश का तिलक समारोह है।
विज्ञापन


जिसके चलते सात महीने बाद उमेश रविवार को दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में उमेश जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। जहरखुरानों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और नकदी व अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में बेहोशी की हालत में पड़ा देख परिचालक उसे कमलापुर के जलालपुर के पास हाईवे के किनारे छोड़ कर चलता बना। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती उमेश ने बताया उसके पास से 50 हजार की नगदी व मोबाइल गायब है। युवक के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed