{"_id":"395c410db4ab5fb339b30e5474c481f9","slug":"chinese-mill-crane-operator-s-body-was-found-on-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल परिसर में मिला क्रेन ऑपरेटर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल परिसर में मिला क्रेन ऑपरेटर का शव
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ चीनी मिल में तैनात क्रेन ऑपरेटर का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में चीनी मिल परिसर में बने आवास में पड़ा मिला। वह कुशीनगर जिले का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना के सिकरौली निवासी रामभरोसे (45) रामगढ़ चीनी मिल में क्रेन ऑपरेटर था। वह मंगलवार को ही कुशीनगर से मिल लौटा था। चीनी मिल परिसर में बने आवास में ही वह रहता था।
विज्ञापन
बुधवार को जब वह काम पर नहीं आया तो साथी कर्मचारी उसके आवास पर पहुंचे। यहां कमरे में राम भरोसे का शव पड़ा था। उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
चीनी मिल अफसरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मृतक के परिवारीजनों को भी दे दी गई है। हालांकि मामले में परिवारजनों से समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया।
एसओ संदीप सिंह का कहना है कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। संभवता बीमार होने से कर्मचारी की मौत हुई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।