{"_id":"581cc6de4f1c1bae314385b4","slug":"cbi-investigation-from-grain-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने अनाज घोटाले में कोटेदारों से की पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने अनाज घोटाले में कोटेदारों से की पूछताछ
Amarujala Bureau
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
सीबीअाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 साल पहले हुए अनाज घोटाले को लेकर सीबीआई टीम शुक्रवार को कस्बा पहुंची। यहां पर रेउसा क्षेत्र के कोटेदारों से सीबीआई टीम ने पूछताछ की। सीबीआई टीम के आने की सूचना रेउसा क्षेत्र के कोटेदारों को दे दी गई थी। इसी सूचना पर तत्कालीन 40 कोटेदार बिसवां पहुंचे थे। इन कोटेदारों से नगर पालिका के हाल में सीबीआई टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
टीम ने कोटेदारों के स्टाक, वितरण रजिस्टर के अलावा अन्य अभिलेख देखे। सूत्र बताते है कि इन अभिलेखों को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। सीबीआई टीम का नेतृत्व कर रहे बृजेश मिश्रा ने बताया कि जांच गोपनीय है। इसलिए वे इस संबंध में कुछ भी नहीं बता सकते हैं। करीब छह घंटे तक जांच करने के बाद टीम ने कोटेदारों को घर जाने को कहा और खुद बिसवां से रवाना हो गईं।
विज्ञापन