{"_id":"59972d8d4f1c1be66c8b4a52","slug":"case-on-headmaster-who-sells-books-to-kabbadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी को किताबें बेचने वाले हेडमास्टर पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ी को किताबें बेचने वाले हेडमास्टर पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी किताबों को कबाड़ी के हाथ बेचने के मामले में प्राथमिक विद्यालय कोरौना के प्रधानाध्यापक नत्थाराम के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को संदना थाने में केस दर्ज कराया। कबाड़ी के यहां बरामद पुस्तकें पिछले शिक्षा सत्र की थीं। पुलिस ने गुरुवार को छापा मार कर किताबें बरामद की थीं।
विज्ञापन
विकास खंड गोंदलामऊ के प्राथमिक विद्यालय कोरौना में पिछले सत्र की किताबें वितरित नहीं की गईं थीं। सभी किताबें साल भर एनपीआरसी में पड़ी रहीं। कोरौना स्कूल के हेड मास्टर नत्थाराम ने विगत गुरुवार को किताबें कबाड़ी की दुकान पर बेच दीं। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना संदना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर छापामार कर 745 सरकारी पुस्तकें बरामद कीं। सभी पुस्तकें शैक्षिक सत्र 2016-17 की कक्षा तीन व चार की हैं। विभागीय सूत्र बताते हैं, कि कोरौना प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर नत्थाराम शंकुल प्रभारी भी हैं, लिहाजा, बीआरसी से नत्थाराम ही पुस्तकें उठाते हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने इस मामले में एबीएसए गोंदलामऊ शैलेंद्र शुक्ल को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एबीएसए गोंदलामऊ ने बताया कि संकुल प्रभारी व हेडमास्टर कोरौना नत्थाराम के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए संदना थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी एसपी शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा-409 में केस दर्ज कर लिया गया।