{"_id":"57dd8d574f1c1bd138d47b8e","slug":"case-filled-against-panchayat-secretary-and-two-former-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन के गबन पर पंचायत सेक्रेट्री व दो पूर्व प्रधानों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी धन के गबन पर पंचायत सेक्रेट्री व दो पूर्व प्रधानों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय निर्माण के नाम पर पंचायत सेक्रेट्री व दो पूर्व प्रधानों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये सरकारी धन गबन कर दिया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर शनिवार को पिसावां के एडीओ पंचायत ने तीनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पिसावां के जलालनगर व बबुर्दीपुर ग्राम पंचायत में पिछली पंचवर्षीय में शौचालय निर्माण के नाम पर सरकारी धन के गबन का मामला संज्ञान में आया।
जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसी राम ने मामले की जांच कराई तो आरोप सही निकले। उनके आदेश पर एडीओ पंचायत ने जलालनगर व बबुर्दीपुर के ग्राम विकास अधिकारी हरीश कुमार, जलालनगर की पूर्व प्रधान आशिफा बेगम व बबुर्दीपुर के पूर्व प्रधान चंद्रपाल के खिलाफ पिसावां थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
बताते हैं कि ग्राम विकास अधिकारी की शह पर जलालनगर की पूर्व प्रधान आसिफा बेगम ने करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये व बबुर्दीपुर के पूर्व ग्राम प्रधान 19 लाख नौ हजार रुपये सरकारी धन की बंदरबांट की। जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके चलते पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसओ श्यामजी यादव का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।