फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car fell in flood water, three killed

बाढ़ के पानी में डूबी कार, तीन की मौत

Sun, 03 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में एक कार शनिवार दोपहर सड़क किनारे भरे बाढ़ के पानी में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग डूब गए। उधर, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पानी में डूबी कार से लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि दो को बचा लिया गया। ये लोग अपनी रिश्तेदार में आए हुए थे। हादसा लखनऊ जाते समय पारा रमनगरा के पास हुआ।

विज्ञापन


बहराइच के थाना हुजूरपुर के भुलभुलिया निवासी रंजन सिंह अपने तीन साथियों के साथ शनिवार दोपहर कार से रामपुर मथुरा के बसंतपुर निवासी लाले सिंह के यहां के रिश्तेदारी में आए थे। यहां से कार सवार लोग लाले को साथ लेकर लखनऊ जा रहे थे। तभी पारा रमपुरवा के समीप कार के सामने से एक साइकिल सवार आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने में कार सड़क किनारे भरे बाढ़ के पानी में पलट गई। इससे कार में सवार पांच लोग बाढ़ के पानी में डूब गए। हादसे को देख आसपास के ग्रामीण आननफानन मौके पर दौड़ पड़े और बाढ़ के पानी में डूबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में रामपुर मथुरा के बसंतपुर निवासी लाले (45), बहराइच के भुलभुलिया निवासी रंजन सिंह (32), सुल्तानपुर के अमहट चौराहा निवासी समद (30) शामिल हैं। जबकि लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी संतोष व एक अन्य युवक को जिंदा बचा लिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed