{"_id":"594959024f1c1bac208b45db","slug":"boy-drownd","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवानी में डूबकर बालक की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केवानी में डूबकर बालक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर के धरमपुर के पास निकली केवानी नदी में नहाने गए एक बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के धरमपुर निवासी आरिफ (8) पुत्र इस्माइल अपनी चचेरी बहन के साथ गांव के पास निकली केवानी नदी पर बने पीपे के पुल के समीप नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भाई के डूबने पर वह घर पहुंची और पूरी बात बताई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जा पहुंचे। कई ग्रामीण गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद शव ढूंढ निकाला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन