फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of Accused of attempting to rape found hanging

रेप के प्रयास के आरोपी का शव लटकता मिला

Fri, 16 Oct 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 16 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

युवती के साथ रेप का प्रयास करने के आरोपी युवक का शव शुक्रवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। उसके नाजुक अंगों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


युवक के परिवारीजनों ने गुरुवार को रेप के प्रयास का मुकदमा लिखवाने वाले युवती के परिवार के चार लोगों को नामजद किया है। उधर, खबर पाकर सीओ सदर व इमलिया सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर इलाके में गुरुवार दोपहर एक युवती के साथ रेप का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस पर युवती के परिवारीजनों ने उमरसा निवासी मिट्ठू (32) के खिलाफ रेप के प्रयास का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसके खिलाफ कुछ कार्रवाई करती, कि इससे पहले ही शुक्रवार सुबह मिट्ठू का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गईं।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मिट्ठू के नाजुक अंगों पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटनास्थल के करीब खून भी पड़ा था। परिवारीजनों के मुताबिक मिट्ठू गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे चारा लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था।


इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। सुबह उसका शव फांसी पर लटकता मिला। मिट्ठू की मां ने गांव के ही भगवानदीन व उसके दो पुत्रों ओम प्रकाश, विजेंद्र व एक अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

एसओ बेनी माधव त्रिपाठी का कहना है कि युवक के खिलाफ रेप के प्रयास व एससी/एसटी का केस दर्ज था। उसकी हत्या के मामले में पीड़िता के परिवार के चार लोग नामजद कराए गए हैं।

हत्या आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। खबर पाकर सीओ सदर उमाशंकर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed