फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Boat drowned, two kids die

सेल्फी लेते समय नाव पलटी, आठ बच्चे डूबे, दो की मौत

Tue, 27 Jun 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Boat drowned, two kids die
Drowned

सेल्फी लेते समय सोमवार को नाव पलटने से आठ बच्चे घाघरा नदी में डूब गए। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे ग्रामीण बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद गए। काफी मशक्कत के बाद छह बच्चों को तो ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया लेकिन दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसा थानगांव में चहलारी घाट पर हुआ। ये सभी बच्चे तंबौर के काजी टोला के रहने वाले हैं और ईद मिलने रेउसा स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए थे। बच्चे एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन


तंबौर के काजी टोला निवासी सैफ पुत्र शकील, फैजान पुत्र इरशाद, मोहम्मद अफजल पुत्र अनीश, इमरान पुत्र अशफाक, इसराइल पुत्र नाजिम, अफजल पुत्र कय्यूम, आजम पुत्र जियाउद्दीन व आशिफ पुत्र बाबू सोमवार दोपहर को रेउसा के कस्बा निवासी मुकीम पुत्र नईम के घर ईद मिलने आए थे।
विज्ञापन


ईद मिलने के बाद ये सभी चहलारी घाट पुल देखने चले गए। वहां पर पुल के नीचे बने एक गहरे गड्ढे में पड़ी नाव पर बैठकर सभी बच्चे सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक नाव पलट गई और बच्चे गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पडे़ और पानी में डूब रहे बच्चों को बचाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सैफ, फैजान, मोहम्मद अफजल, इमरान, इसराइल, अफजल को तो सकुशल बाहर निकाल लिया, पर आजम व आशिफ गहराई में चले गए।


कुछ देर बाद दोनों के शव उतराते मिले। वहीं नदी से बाहर निकाले गए बच्चों को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया। खबर पाकर बच्चों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने पंचनामे के बाद बच्चों के शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed