{"_id":"5a0b22d34f1c1bc1678bb7e7","slug":"biking-in-tripling-youth-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग में बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : SELF
इमलिया सुल्तानपुर में सोमवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में ट्रिपलिंग कर रहे लखीमपुर के एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। सभी लखीमपुर जिले के निवासी हैं। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग बाइक समेत मौके से भाग गए। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी के ग्राम बल्देव सरैंया निवासी केशवराम (30) सोमवार रात गांव के ही दिलीप (20), जुगनू (25) के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर जा रहा था।
विज्ञापन
हरगांव-महोली मार्ग पर इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम टिकरा के निकट सामने आ रही एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केशवराम व उसके साथी बाइक समेत खड्ड में जा गिरे।
विज्ञापन
जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। टक्कर होने की वजह से केशवराम व उसके साथी दिलीप व जुगनू घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों ने आननफानन घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन केशवराम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों साथियों को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।