{"_id":"c7f68677b11062752cde4f5e83792d66","slug":"bike-and-cash-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक व नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक व नगदी लूटी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली इलाके में शनिवार रात लखीमपुर से सकरन क्षेत्र में अपने गांव लौट रहे दो ग्रामीणों से बदमाशों ने असलहा सटाकर नगदी, दो मोबाइल फोन व बाइक लूट ली। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी लूट का माल बरामद नहीं हो सका है।
सकरन के सुमिरावां गांव निवासी सतीश और क्षेत्र के ही तारपारा गांव निवासी मुकेश शनिवार रात आठ बजे बाइक पर सवार होकर लखीमपुर से गांव लौट रहे थे। लहरपुर इलाके में मतुआ-सोनसरी मार्ग पर सैतिया गांव के मोड़ पर कुछ बदमाशों ने बाइक रुकवाकर सतीश व मुकेश के सीने में असलहे सटा दिए।
इसके बाद बदमाश दोनों के पास से डेढ़ हजार रुपये कैश, दो मोबाइल फोन व बाइक लूटकर भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली जाकर घटना की खबर दी। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले में लूट का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पकड़ा गया है। हालांकि अभी तक लूट का माल बरामद नहीं हो सका है।