फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Auto-pickup collides with a wheel, killing one

पहिया निकलने से ऑटो पिकअप से टकराई, एक की मौत

Wed, 19 Jul 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Auto-pickup collides with a wheel, killing one
ऑटो - फोटो : self

रामकोट में बुधवार सुबह पहिया निकलने से एक ऑटो अनियंत्रित होकर मोरंग भरे पिकअप से टकरा गई, जिससे ऑटो पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामकोट में पीरपुर के पास बुधवार को सवारी लेकर जा रहे ऑटो का अचानक एक पहिया निकल गया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी मोरंग भरी एक पिकअप से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ऑटो पर सवार रामकोट के सहरोई गांव निवासी नीलू (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो में बैठे रामकोट के कचनार निवासी हीरालाल (40), सरायं जीत निवासी संकटा प्रसाद (38) व रामकोट के ही मथुरा नगर निवासी जगदेई गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed