{"_id":"aecf38a442793e725064dae8165ced2f","slug":"attempt-to-gangrep-with-anganbadi-activist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से गैंगरेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से गैंगरेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो दबंगों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री से गैंगरेप का प्रयास किया है। वारदात के समय वह सेंटर से वापस घर जा रही थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री छुट्टी होने के बाद गुरुवार को सेंटर से घर जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के देशराज व सदानंद ने उसे दबोच लिया और करीब के एक नाले में खींच ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। इसी बीच शोर सुनकर निकट गांव के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
भीड़ को आते देख दोनों आरोपी महिला को धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने में गांव के देशराज व सदानंद के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज करने की तहरीर दी।
वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर पहुंचकर पीड़ित ने एसपी राजेश कृष्ण को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर देशराज व सदानंद के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। अभी दोनों गिरफ्त से दूर हैं।