फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Asha Bahu shot dead

आशा बहू को गोली से उड़ाया

Sun, 30 Jul 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahu shot dead

तालगांव इलाके में एक आशा बहू की शनिवार देर रात उसी के गांव के पास ही गोली मार दी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात उस समय हुई जब वह मरीज को सीएचसी लहरपुर छोड़कर लौट रही थी। घटना को अंजाम देकर हत्यारे वहां से भाग निकले। घटना के कारणों के का पता नहीं चल सका। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या किन कारणों से हुई, अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। तालगांव इलाके के न्यामूपुर निवासी उमा देवी (52) पत्नी विशुन दयाल लहरपुर सीएचसी में आशा बहू पद पर तैनात है। शनिवार को वह एक महिला को लेकर डिलीवरी कराने गई थी।
विज्ञापन


लहरपुर से आशा बहू शनिवार ात वापस अपने गांव जा रही थी। रास्ते में शरीफपुर-कसमंडा मार्ग पर वह अपने गांव के करीब पहुंची, तभी उसे अज्ञात लोगों ने गर्दन में गोली मार दी। गोली लगने से आशा बहू की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक हत्यारे निकल चुके थे। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक के बेटे विनय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर इंद्रवीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed