फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Accused in Balika murder case arrested

बालिका हत्याकांड का आरोपी दबोचा गया

Mon, 24 Jul 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Accused in Balika murder case arrested

महमूदाबाद  कोतवाली क्षेत्र के खंता गांव के पास रविवार की शाम अर्धनग्न हालत में बालिका का शव मिलने की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा वारदात स्थल पर ही मौजूद रहकर परिवारीजनों व पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखता रहा।

विज्ञापन


पकड़े गए युवक ने दुराचार के प्रयास में बालिका का खाद की बोरी के धागे से गला कसकर हत्या किए जाने का जुर्म स्वीकार कर लिया है पर दुराचार करने से इंकार कर रहा है। मृतका की मां लगातार दुराचार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगा रही है। पकड़े गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा चौबे निवासी छोटेलाल रावत की मौत अब से करीब दस वर्ष पूर्व हो गई थी। छोटेलाल की तेरह वर्षीया पुत्री बसंती रविार की सुबह करीब नौ बजे मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। बसंती की मां पुष्पा देवी के मुताबिक बंसती के सिर में फोड़ा निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए वह गांव के ही अखिलेश के साथ ठेलिया से खेतों की ओर गई थी। दोपहर तक वह वापस नहीं आई तो मां व भाई चिंतित हो उठे और आसपास तलाश करने लगे, लेकिन बसंती का कहीं पता नहीं चल सका था। किसी ने बसंती के परिवारीजनों को खंता गांव के उत्तर विश्राम लाल भार्गव के खेत में अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला था।

चना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो संदेह की पहली सुई घर से बंसती को साथ लेकर आए अखिलेश पर टिक गई। अखिलेश पुलिस को घटनास्थल पर ही मिल गया। पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

अखिलेश ने पुलिस को बताया कि बसंती पहले मिर्च के खेत में घास काट रही थी, इसके बाद वह चरी काटने विश्रामलाल के खेत में आ गई। अखिलेश ने पुलिस को बताया कि बसंती को पास देखकर उस पर पागलपन सवार हो गया और उसने बसंती का हाथ पकड़ लिया।

इस पर बसंती शोर मचाने लगी। शोर करने पर अखिलेश ने उसके मुंह पर एक हाथ रखकर दूसरे हाथ से गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अखिलेश ने खेत में ही पड़ी खाद की बोरी के धागे से बसंती का गला कसकर हत्या कर दी। अखिलेश ने दुराचार करने के आरोप से इंकार किया है।


मृतका की मां पुष्पा देवी कातिल अखिलेश पर दुराचार के बाद हत्या करने का आरोप लगा रही है। कोतवाल रंजना सचान ने बताया कि मृतका के भाई महेश कुमार की तहरीर पर अखिलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। दुराचार हुआ है या नहीं इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed