{"_id":"a2631cd14561921b99ecde1b5a970cb4","slug":"accident-in-rally-one-people-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैली में भिड़ीं बाइकें, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
बेहड़ा बैकुंठपुर गांव में रविवार रात प्रधान ने बाइक रैली निकाली थी। इस दौरान कई बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है। ये हादसा आगे निकलने की होड़ में हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
कमलापुर के बेहड़ा बैकुंठपुर गांव के प्रधान इसरार खां ने चुनावी तैयारियों को लेकर रविवार रात को क्षेत्र में बाइक रैली निकाली थी। इस रैली में काफी संख्या में युवकों ने बाइक समेत हिस्सा लिया था। रैली जब ककरैहिया गांव से बलवंतपुर के लिए चली, तभी आगे निकालने की होड़ में कई बाइकें आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
जिससे छह लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी कमलापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बलवंतपुर निवासी सलीम (42) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फत्तेपुर निवासी नसीम व फारूक की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
हादसे में जख्मी इशरत, नासिर व इश्तियाक की हालत में सुधार हो रहा है। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।