{"_id":"5bb26939867a55019d617fa9","slug":"91538419001-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलबिहार मेले में नष्ट कराई 25 किलो दूषित मिठाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलबिहार मेले में नष्ट कराई 25 किलो दूषित मिठाई
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद चुंगी पर अवैध रुप से बेच रहे थे मीट
सीतापुर। खैराबाद के जलविहार मेले में दूषित मिठाई बेची जा रही है। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के निरीक्षण में हुआ। इस पर करीब 25 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट कराई। इसके अलावा अवैध रुप से पांच व्यापारी खुले में मीट की दुकान चला रहे थे। इनका चालान कर दिया गया है। अब इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव के नेतृत्व में खैराबाद इलाके में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस समय खैराबाद में चल रहे जलविहार मेले में एफएसओ अजय कुमार ने मो. हामिद की दुकान से सोहन हलुवा का नमूना लिया। यहां पर दूषित करीब 25 किलो मिलावटी रंगीन मिठाई नष्ट कराई।
एफएसओ रविद्र नाथ वर्मा ने पुरानी बाजार स्थित दिलीप कुमार की दुकान को चेक किया। मिलावट की आशंका होने पर चांदी लगी वर्क बर्फी का नमूना भरा। एफएसओ विनय कुमार ने बिसवां रोड स्थित पवन पाल के दूध कलेक्शन सेंटर से दूध क्रीम का नमूना संग्रहीत किया।
विज्ञापन
इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहीं बीसीएम हॉस्पिटल के निकट खैराबाद चुंगी चौकी के पास संचालित मीट की दुकानों पर छापा मारा। यहां पर अजीमुल रहमान, वसीम कुरैशी, आसिफ कुरैशी, मेराज अली व मोहम्मद मोबीन अवैध रूप से मीट का कारोबाद करते मिले।
इस पर इनका चालान काटा गया। अब इनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा। यह कार्रवाई देख आस पड़ोस के अन्य मीट कारोबारी दुकान छोड़कर भाग निकले। इससे खैराबाद इलाके में अफरातफरी मची रही।