फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संदिग्ध हालात में बालिका की मौत

संदिग्ध हालात में बालिका की मौत

Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बालिका की मौत
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध हालात में एक बालिका की मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे के कुंडे में बंधे रस्सी के फंदे पर लटका मिला। पीठ व पैर के पास चोट के निशान थे। सूचना पर एसओ ने मौका मुआयना किया। पुलिस का दावा है कि, प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


सरेनी कस्बे के मोनी मोहल्ला निवासी हरिश्चंद्र की दस वर्षीय बेटी सुमिरन सरस्वती बाल विद्या मंदिर में कक्षा तीन की छात्रा थी। सोमवार को वह स्कूल नहीं गई थी। वहीं माता-पिता महरानीगंज में दावत खाने गए थे। दोपहर बाद भाई सुमित घर पहुंचा तो बहन का शव फांसी के फंदे पर लटका देख दंग रह गया।
विज्ञापन


भाई का कहना है कि, बहन के पीठ और पैर के पास चोट के निशान हैं। जानकारी मिलने पर माता-पिता घर पहुंचे। पिता हरिश्चंद्र व मां विद्यावती का कहना है कि, ये सब कैसे हो गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि, जांच में पता चला कि बालिका को उसकी मां दावत में नहीं ले गई थीं। इससे नाराज होकर सुमिरन ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed