फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बायोमैट्रिक मशीन जांचेगी हाजिरी

बायोमैट्रिक मशीन जांचेगी हाजिरी

Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मशीन जांचेगी हाजिरी
बॉयोमेट्रिक मशीन जांचेंगी हाजिरी
विज्ञापन

डीआरडीए में लगी बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन
सीतापुर। पटरी से उतरी सरकारी मुलाजिमों की गाड़ी को ढर्रे पर लाने के लिए जिला ग्राम्य अभियंत्रण अभिकरण महकमे ने पहल की है। अधिकारियों व कर्मचारियों के लेट आने की आदत छुड़ाने के लिए विभाग ने बायोमैट्रिक अटेंडेस मशीन लगाई गई है। रोजाना सुबह आने और शाम को जाने का समय अंगूठे की छाप से दर्ज होगा। बायोमैट्रिक मशीन सीधे परियोजना निदेशक के कंप्यूटर से जुड़ी होगी, जिससे हर वक्त उसकी जांच हो सकेगी।
बता दें कि शासन ने सरकारी मुलाजिमों को जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर ठहराने का आदेश दिया है। इसके बावजूद अफसर-कार्मिक पर इस आदेश की तनिक भी परवाह नहीं करते है। यहां तैनात अफसर व कर्मचारी गैर जनपदों से रोजाना अप-डाउन करते हैं। जिससे कार्यालय में उनका देर से आना लगातार जारी है। जिला प्रशासन के निरीक्षण में इनकी देर से आने की आदत पकड़ में आती है। प्रशासन हर बार इनको चेतावनी देकर छोड़ देता है जिसका मुलाजिमों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण अभिकरण विभाग ने अपने आफिस में बायो मैट्रिक अटेंडेस मशीन लगवाने का फैसला लिया था। शनिवार को विकास भवन के डीआरडीएम कार्यालय में बायोमैट्रिक अटेंडेस मशीन लगा दी गई है। रोजाना सुबह दफ्तर आने और शाम को जाने वाले अफसर व कर्मचारियों को मशीन में अपने अंगूठे की छाप देनी होगी। जिससे उनके आने और जाने का टाइम दर्ज हो जाएगा। माना जा रहा है कि इससे अधिकारियों और कर्मचारियों की देर से आने की आदत पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
विभाग में लगाई गई बायोमैट्रिक अटेंडेस मशीन
लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग में बायोमैट्रिक अटेंडेस मशीन लगा दी गई है। प्रतिदिन इस मशीन पर कर्मचारी अपने अंगुठे की छाप देंगे। जिससे उनके आने और जाने का समय मशीन में दर्ज हो जाएगा।
- केके सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed