{"_id":"5cc0ac0dbdec22143c03726d","slug":"81556130829-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे घुसी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक के पीछे घुसी डीसीएम, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को अलसुबह एकाएक ब्रेक लगाने से डीसीएम ट्रक के पीछे घुस गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाली अवैध मौरंग मंडी में ट्रक में लदे गिट्टी-पत्थर उतारने के समय हुआ।
हादसे के बाद चालक मय ट्रक के वहां से भाग निकला। मृतक डीसीएम चालक बाराबंकी का रहने वाला बताया जाता है। सिधौली इलाके में हाईवे पर अहमदपुर जट के पास अवैध मौरंग मंडी लगती है। जिस कारण मौरंग मंडी में आधी रात से ट्रकों की आवक शुरू हो जाती है।
यही नहीं बेतरतीब तरीके से ट्रकों की कतारें लग जाती हैं। दोपहर तक हाईवे पर इनकी संख्या काफी रहती है, उसके बाद ट्रकों की संख्या कम हो जाती है। बुधवार अलसुबह करीब चार बजे मौरंग मंडी से गुजर रहे डीसीएम वाहन के सामने एकाएक गिट्टी लदे ट्रक ने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
जिससे डीसीएम ट्रक के पीछे घुस गई। इस हादसे में बाराबंकी जिला के थाना देवा निवासी, डीसीएम चालक जमुना प्रसाद (30) पुत्र रामखेलावन की मौके पर ही गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।