फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   86 बोरे पकड़ी गई रंगीन कचरी

86 बोरे पकड़ी गई रंगीन कचरी

Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
86 बोरे पकड़ी गई रंगीन कचरी
गुपचुप तरीके से लहरपुर से हो रही थी सप्लाई, जांच को भेजा नमूना
विज्ञापन

सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। लाख हिदायत के बावजूद व्यापारी रंगीन कचरी बनाने से बाज नहीं आ रहे है। एक सूचना के आधार पर टीम ने आंख अस्पताल के पास एक वाहन को रोका।

इसमें 86 बोरे रंगीन कचरी मिली। इसको होली को देखते हुए बाजार में सप्लाई की तैयारी की जा रही थी। टीम ने इन बोरों को सील कर दिया है। तत्काल जांच के लिए इसे प्रयोगशाला भेज दिया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि रंगीन कचरी व्यापारियों को न बेचने की हिदायत दी जा चुकी है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। फिर भी कुछ व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में इसको बनाने में जुटे हुए हैं। गुरुवार को एक सूचना के आधार पर आंख अस्पताल रोड पर एक वाहन को रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग में 86 बोरे रंगीन कचरी मिली। इसका बाजार में मूल्य करीब 55 हजार रुपये है। यह कचरी मोहम्मद फारुक द्वारा ले जा रही थी। एफएसओ रविद्र नाथ वर्मा व कुसुम सिंह ने इसका एक नमूना संग्रहीत किया। तत्काल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। वहीं इन बोरों को सीज कर दिया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि तीन दिन के अंदर रिपोर्ट आ जाने की उम्मीद है।


इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा एफएसओ विनय कुमार ने लालपुर मावामंडी से मावा का एक नमूना लिया। 60 किलो मौके पर ही मावा नष्ट कराया। एफएसओ अजय कुमार ने सिंघनापुर लहरपुर से मैदा व संजय कुमार त्रिपाठी ने केसरीगंज से सूजी मैदा का एक नमूना संग्रहीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed