फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   भतीजे का कत्ल करने वाला चाचा गिरफ्तार

भतीजे का कत्ल करने वाला चाचा गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भतीजे का कत्ल करने वाला चाचा गिरफ्तार
भूमि विवाद में अंजाम दी गई थी वारदात
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में एक सप्ताह पहले जमीन के विवाद में चाचा द्वारा भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में नामजद तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बीती 23 सितंबर को जमीन की रंजिश में दिनदहाड़े चाचा हीरालाल ने अपने सगे भतीजे राजू पुत्र हरीलाल की भाला घोंपकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता हरीलाल ने हीरालाल, उसकी पत्नी, बेटे व बेटी को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


हत्या के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी कुसमा उसकी बेटी माला व बेटे राजकुमार को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया था। मगर मुख्य आरोपी चाचा पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पिसावां पुलिस को मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मुख्य आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed