फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बैंक व एटीएम में चोरी का प्रयास

बैंक व एटीएम में चोरी का प्रयास

Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बैंक व एटीएम में चोरी का प्रयास
असफल होने पर की तोड़फोड़, संदना थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र में चोरों ने शुक्रवार की रात एक बैंक व फ्रेंचाइजी तथा एटीएम में चोरी का प्रयास किया। चोर जब रकम पार करने में असफल रहे। तो उन्होंने सिंडीकेट बैंक व एटीएम में तोड़फोड़ की। इसके बाद मौके से निकल भागे। शनिवार को जानकारी होने पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच की है।

संदना के ग्राम अनोगी में सिंडीकेट बैंक व सहारा की फ्रेंचाइजी की शाखाएं हैं। इसी में एटीएम भी लगा हुआ है। शुक्रवार की रात चोरों ने दीवार में सेंध लगा दी। इसके बाद चोर अंदर पहुुंच गए। चोरों ने सहारा फ्रैंचाइजी का शटर तोड़कर वहां मौजूद लॉकर, अलमारी के लॉक तोड़े। लेकिन उसमें चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


इसी बीच चोर पड़ोस में स्थित बैंक की खिड़की में लगी लोहे की सरिया काट कर बैंक के अंदर घुस गए। यहां पर भी जब कुछ हाथ नहीं लगा तो चोर वहां रखी गार्ड की बंदूक उठाकर करीब के एटीएम में पहुंच गए। यहां पर चोरों ने एटीएम में तोड़फोड़ की और बंदूक को वहीं छोड़कर निकल भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सुबह होते ही जब लोगों को वारदात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धर्मराज उपाध्याय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं।


वारदात के संबंध में सिंडीकेट के शाखा प्रबंधक शरद कुमार गुप्ता, सहारा फ्रेंचाइजी मैनेजर एसकेएस चौहान ने कैश बच जाना बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर यहां से कुछ भी नहीं ले जा सके हैं। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed