{"_id":"59f768e04f1c1b74698b88e2","slug":"81509386464-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की गई जान
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह को एक तेज रफ्तर ट्रैक्टर ने बालक को ठोकर मार दी। वह गांव में खेल रहा था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन घायल को परिवारीजन अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे। पर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के तारनपुर निवासी मुईन का पुत्र मोनिस (10) गांव में ही खेल रहा था। इसी बीच गांव से गुजर रहे एक ट्रैक्टर ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक रास्ते पर गिर गया। उसके गिरते ही ट्रैक्टर बालक को रौंदता हुआ ऊपर से गुजर गया। इससे मोनिस गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मोनिस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। युवक के परिवारीजनों का कहना है कि ट्रैक्टर गांव के नसीर का है। जिसको नसीर का पुत्र कामिल चला रहा था। वाहन की तेज रफ्तार व चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।