{"_id":"59d673694f1c1b7a548b5e6d","slug":"81507226473-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, युवक समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, युवक समेत तीन घायल
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दबंगों के हमले में तीन घायल
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे युवक उसकी मां तथा बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण उधारी का रुपया न दे पाना बताया जा रहा है।
मनिकौड़ा छोटकन्नू (30) ने गांव के ही सनेही से एक माह पूर्व 200 रुपये उधार लिए थे। इन्हीं रुपयों को वसूलने के लिए गुरुवार सुबह सनेही छोटकन्नू के घर पहुंच गया।
बताते हैं कि छोटकन्नू ने रुपये दे पाने में असमर्थता जता दी, इसी बात को लेकर सनेही नाराज हो गया और उसने अपने कई अन्य साथियों की मदद से छोटकन्नू पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
चीख सुनकर छोटकन्नू की मां लक्ष्मी देवी (55) व बहन मोहिनी देवी मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास करने लगी। इस पर हमलावरों ने मां व बेटी पर भी हमला बोल दिया।
चीख पुकार मचने पर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। लेकिन तब तक छोटकन्नू, उसकी मां व बहन घायल हो चुकी थीं।
घायल पक्ष ने इस संबंध में गांव के सनेही, राम रतन, राजेश व सर्वेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।